फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager murdered at birthday party

बर्थ डे पार्टी में आए किशोर की हत्या

Fri, 02 Sep 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered at birthday party
फरीदाबाद। पलवल से अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में आया किशोर दिल्ली, वडोदरा मुंबई हाईवे के पास बेहोशी की हालत में मिला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पलवल के गांव सहराला निवासी विजयपाल ने सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके दो बेटे हैं। छोटे बेटा हरेंद्र (17) 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने दोस्त कौशल के जन्मदिन की पार्टी में फरीदाबाद आया था। 30 अगस्त को गांव में ही रहने वाले दीपक नाम के लड़के ने फोन पर बताया कि हरेंद्र हाईवे के पास गंभीर हालत में पड़ा है। सूचना पाकर बडे़ बेटे कृष्ण के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे हरेंद्र बेसुध पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। वहां हरेंद्र के दोस्त दीपक, कौशल व सचिन भी थे। परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। विजय का कहना है सचिन के परिवार के साथ उनकी पुरानी रंजिश है, हो सकता है कि सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरेन्द्र को मारा डाला हो। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed