{"_id":"614b6ac48ebc3e09de22ab59","slug":"teenager-hangs-in-the-toilet-of-the-child-improvement-home-dies-faridabad-news-noi6061749190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह के शौचालय में किशोर ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह के शौचालय में किशोर ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाल सुधार गृह में बुधवार को एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एजुकेशन वॉलंटियर से तबियत खराब होने की बात कहकर आया था, लेकिन शौचालय के खिड़की से एक चादर बांधकर फंदा लगा ली। थाना एनआईटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी (लगभग 17 वर्ष) गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने व पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार हुआ था। पहले आरोपी भोंडसी जेल में बंद था, लेकिन, कोर्ट में नाबालिग होने का प्रमाण देने पर 10 सितंबर को फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। बुधवार को किशोरों को पढ़ाने के लिए कक्षाएं चल रही थी। इस दौरान उसने एजुकेशन वॉलंटियर को तबियत खराब बताई और कहा कि कमरे में जाकर कुछ देर आराम करना चाहता हूं। इसके चलते वॉलंटियर ने उसे जाने दिया। कुछ देर बाद बीके अस्पताल से टीबी जागरूकता के लिए डॉक्टरों की टीम सुधार गृह पहुंची। एजुकेशन वॉलंटियर ने क्लास खत्म कर दी। दो-तीन बच्चे शौचालय की तरफ गए तो किशोर को लटका हुआ देखकर शोर मचा दिया।
बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव समेत अन्य कर्मचारी शौचालय पहुंचे। किशोर को उतारा तो वह मृत मिला। इस घटना की जानकारी थाना एनआईटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। इंचार्ज दिनेश यादव का कहना है कि पुलिस को मौके से कुछ नहीं मिला है। इससे यह पता नहीं चल पाया है कि किशोर ने आत्महत्या किस वजह से की है। किशोर ने अपनी चादर फाड़कर फंदा बनाया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से पता चला
सूत्रों के अनुसार सुबह पौने 11 बजे किशोर कक्षा से उठकर गया था। करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बच्चे शौचालय गए तो पता चला कि किशोर ने सुसाइड किया है। इसके बाद सेंटर में लगे कैमरों की जांच की गई।