फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager dies after being hit by a goods train.

Faridabad News: मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 30 Jul 2026 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by a goods train.
बल्लभगढ़। गांव प्रहलादपुर में मां के मायके घूमने आए किशोर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से पलवल जिले के गांव भवन नगला हसनपुर का रहने वाला था। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम बिजली नहीं आने के कारण सागर गांव के कुछ छोटे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक की ओर घूमने चला गया। सागर ने ईयरफोन लगा रखे थे और रेलवे ट्रैक पर ही टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी की आवाज उसे सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed