{"_id":"6a89f1eb101e3c6fd8060d58","slug":"teenage-girl-jumps-from-the-third-floor-of-the-court-building-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78104-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोर्ट की तीसरी मंजिल से किशोरी ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोर्ट की तीसरी मंजिल से किशोरी ने लगाई छलांग
विज्ञापन
टिनशेड पर गिरने से बची जान, जांच में गर्भवती मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 जिला अदालत परिसर की तीसरी मंजिल स्थित बाथरूम की खिड़की से किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। नीचे बने टिनशेड पर गिरने से उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद वकीलों और पुलिसकर्मियों की मदद से उसे तुरंत सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाने में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसकी बुआ के घर से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह बिना बताए अपनी बुआ के घर चली गई थी। लापता किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस नियमानुसार उसके बयान दर्ज कराने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे फरीदाबाद कोर्ट परिसर लेकर पहुंची थी। कोर्ट में पेशी से पहले किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई थी। जब अदालत में उसकी मेडिकल रिपोर्ट देखी गई, तो उसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी मिलते ही किशोरी अत्यधिक मानसिक तनाव और घबराहट में आ गई। गर्भवती होने की बात सामने आने के कुछ ही देर बाद किशोरी ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से उल्टी आने की बात कही, इस पर महिला कांस्टेबल उसे तीसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम तक लेकर गई और खुद दरवाजे के बाहर पहरा देने लगी। इसी दौरान किशोरी ने बाथरूम के अंदर जाकर खिड़की खोली और वहां से नीचे छलांग लगा दी।
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और आम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस की मदद से घायल किशोरी को संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। जिस खिड़की से किशोरी ने छलांग लगाई, वहां सुरक्षा के लिए कोई मजबूत ग्रिल या लोहे का अवरोधक नहीं लगा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल डबुआ थाना पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम और किशोरी की स्थिति की गहनता से जांच कर रहे हैं।