फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Team Titan won the match by one run.

Faridabad News: टीम टाइटन को एक रन से जीता मैच

Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Team Titan won the match by one run.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को टीम टाइटन और ब्रदर्स 11 के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम टाइटन ने एक रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम टाइटन ने 16.3 ओवर में 184 रन बनाए। टीम की ओर से माही कुमार ने 53, मोनू ने 20 और कपिल ने 15 रन का योगदान दिया। ब्रदर्स 11 की ओर से सैफ, अल्माज और मोहित ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि आकाश पाठक ने एक विकेट लिया।



185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 183 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहित ने 35, कुनाल ने 30 और निवास ने 20 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टाइटन की ओर से सागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। माही कुमार ने 3 विकेट लेकर अपने हरफनमौला प्रदर्शन से मैच में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कपिल और ध्रुव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed