{"_id":"6a9f09976503f8672200a282","slug":"teachers-will-now-prepare-study-materials-for-children-themselves-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79444-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अब शिक्षक खुद तैयार करेंगे बच्चों की पढ़ाई की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अब शिक्षक खुद तैयार करेंगे बच्चों की पढ़ाई की सामग्री
विज्ञापन
सोशल साइंस के शिक्षकों को किताब, वर्कशीट और डिजिटल कंटेंट बनाने की मिलेगी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्कूलों में बच्चों को सोशल साइंस पढ़ाने वाले शिक्षकों की भूमिका अब केवल पाठ पढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगी। शिक्षक अब बच्चों की जरूरत और उनकी समझ के अनुसार पढ़ाई की सामग्री तैयार करना भी सीखेंगे।
इसके लिए एससीईआरटी की ओर से छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षकों को सोशल साइंस की किताब लिखने से लेकर वर्कशीट और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल होंगे। प्रशिक्षण में शिक्षकों को यह भी बताया जाएगा कि बच्चों के स्थानीय और सामाजिक संदर्भ को ध्यान में रखकर पढ़ाई की सामग्री कैसे तैयार की जाए। इसके अलावा तैयार की गई पाठ्यपुस्तकों और अन्य शैक्षणिक सामग्री की समीक्षा करना भी सिखाया जाएगा। कोर्स को तीन चरणों में बांटा गया है। सितंबर और अक्टूबर में ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा। नवंबर और दिसंबर में वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। जनवरी और फरवरी में फिर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक चरण में शिक्षकों को निर्धारित कार्य पूरा करना होगा। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षक 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक कक्षा की जरूरत के अनुसार अपनी शिक्षण सामग्री को बेहतर तरीके से तैयार कर सकेंगे।
वर्जन
जिले के शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम तैयार करने में सहयोग किया जाता है। पिछले वर्ष भी सामाजिक विज्ञान विषय में बदलाव के लिए विभाग द्वारा फरीदाबाद से शिक्षकों को बुलाया गया था। -जलवंत सिंह, डाइट इंचार्ज, पाली