फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will now make learning easier through digital technology.

Faridabad News: अब डिजिटल तकनीक से पढ़ाई को आसान बनाएंगे शिक्षक

Tue, 27 Oct 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers will now make learning easier through digital technology.
एआई टूल्स के इस्तेमाल से लेकर साइबर सुरक्षा तक की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कक्षाओं में पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को अब डिजिटल तकनीक की जानकारी भी जरूरी होगी। इसके लिए शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑनलाइन संसाधनों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षकों को तकनीक के सही इस्तेमाल के लिए तैयार करना है, ताकि वे पढ़ाने के तरीकों में जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया जाएगा कि एआई टूल्स की मदद से पढ़ाई से जुड़ी सामग्री कैसे तैयार की जा सकती है और विद्यार्थियों को विषयों को समझने में किस तरह मदद मिल सकती है। इसके साथ ही ऑनलाइन जानकारी का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर सुरक्षा की समझ भी जरूरी हो गई है। ऐसे में शिक्षकों को ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े जरूरी पहलुओं से परिचित कराया जाएगा। इससे वे विद्यार्थियों को भी इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद होगी समझ की जांच

जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि शिक्षकों को दो चरणों में प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनका टेस्ट लिया जाएगा। इसके जरिये यह पता लगाया जाएगा कि उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कितनी जानकारी हासिल की है। टेस्ट से जुड़ी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। इससे प्रशिक्षण के परिणामों का आकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed