फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will motivate students for Mathematics Olympiad

Faridabad News: छात्रों को गणित ओलंपियाड के लिए प्रेरित करेंगे अध्यापक

Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers will motivate students for Mathematics Olympiad
शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों को जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विभाग ने खास पहल शुरू की है। अध्यापक विद्यालयों में छात्रों को गणित पढ़ाने के साथ-साथ गणित ओलंपियाड में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा इस संबंध में सभी विद्यालयों को आदेश जारी किया गया है।

छात्रों में अक्सर गणित विषय के प्रति डर और अरुचि देखने को मिलती है। पहली से पांचवीं तक की कक्षा में गणित विषय सही प्रकार से नहीं पढ़ने और समझने के कारण विद्यार्थियों की इसमें रूचि घटती जाती है, जिससे वह इस विषय से डरने लगते हैं। ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ाने की तैयारी है। शुरुआती कक्षाओं में गणित को लेकर डर खत्म होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड और फिर गणित ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। ओलंपियाड के आयोजन को लेकर अध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के जरिये ज्ञान और क्षमता का होगा आकलन

जिला शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आगामी गणित ओलंपियाड को लेकर विद्यार्थियों की तैयारी कराने के लिए स्कूलों को आदेश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को स्कूलों में गणित ओलंपियाड के संबंध में अध्यापक बताएंगे। साथ ही कक्षा में गणित की कक्षा के बाद प्रश्नोत्तरी और सवाल हल करने से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिससे विद्यार्थियों के ज्ञान और क्षमता का आंकलन होगा। विजेता विद्यार्थियों को विषय के अध्यापक पुरस्कृत करेंगे, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हो सकें। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के मन से गणित का डर दूर कर ओलंपियाड में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
छात्रों को राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड की तैयारी कराई जाएगी। अध्यापक आवेदन के माध्यम से प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी देंगे। प्रतियोगिता में विद्यालय, जिला और राज्य स्तर पर चुने गए छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।-धर्मेंद्र अधाना, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed