फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers will make the schedule of weak students

Faridabad News: कमजोर विद्यार्थियों का शेड्यूल बनाएंगे शिक्षक

Fri, 08 Mar 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will make the schedule of weak students
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। राजकीय स्कूल के शिक्षक कमजोर विद्यार्थियों के अभिभावक से संपर्क कर उनका पढ़ाई, सोना और खेलने का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। इसके आधार पर उनका रोजाना पढ़ने का शेड्यूल तैयार किया जाएगा, ताकि पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों का भी परीक्षा परिणाम सुधारा जा सके।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश दिया गया है कि अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में जो विद्यार्थी पढ़ाई करने में कमजोर हैं, उनके शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थी के संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे। अध्यापक पूछेंगे कि विद्यार्थी स्कूल से घर आने के बाद कितने घंटे पढ़ता है, किस समय खेलता है तथा किस समय सोता है। इसकी रिपोर्ट लेने के बाद विद्यार्थियों का शिक्षक शेड्यूल तैयार करेंगे। जिससे विद्यार्थी प्रत्येक विषय पर अपनी पकड़ मजबूत सकें। जिससे उनका परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।
विज्ञापन



बेहतर प्रदर्शन वाले स्कूलों का गुर जानेंगे प्राचार्य

विद्यालयों के प्राचार्य भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले राजकीय स्कूलों का दौरा करेंगे। उस स्कूल की अच्छाइयों को अपने स्कूल में लागू करेंगे। इसके लिए स्कूल के प्राचार्य दूसरे स्कूलों में जाते रहेंगे और वहां के स्कूल प्रबंधन से मिलकर शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के पढ़ाने के गुर सीखेंगे। जो अपने स्कूल में जाकर अध्यापकों को पढ़ाने का गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे स्कूल

स्कूलों को भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का निर्देश जारी किया गया है। स्कूल मुखिया को दिशानिर्देश गया है कि वे सोशल मीडिया पर स्कूल को अपडेट रखें। स्कूल के अंदर होने वाली अच्छी तथा सकारात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहे।

--

वर्जन
राजकीय स्कूल में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए विभाग की ओर से कई रणनीति तैयार की गईं हैं। इसी क्रम में स्कूल के शिक्षक कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनका पढ़ाई का शेड्यूल तैयार करेंगे, जिससे कि उनका परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके।
- कृष्ण कुमार, जिला विज्ञान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed