{"_id":"6add020e18cf867766034a88","slug":"teachers-were-guided-through-the-practice-of-various-yoga-techniques-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83617-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण सत्र के चौथे दिन शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, उड्डियान बंध और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, सूर्यभेदी और चंद्रभेदी प्राणायाम की जानकारी दी गई। सैद्धांतिक सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को शुद्धि क्रियाओं, आसनों, पतंजलि योग दर्शन, राजयोग और भक्तियोग के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को योग का व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान देना है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाएंगे और नियमित अभ्यास कराएंगे। इससे बच्चों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी मिल सकेगी। संवाद