फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers told about the studies, discipline and progress of the children.

Faridabad News: बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और प्रगति के बारे में शिक्षकों ने बताया

Sat, 23 May 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers told about the studies, discipline and progress of the children.
ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले विद्यालयों में हुई पीटीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में शनिवार को पीटीएम का आयोजन किया गया। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार से एक माह छह दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छुट्टियों से पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पीटीएम आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई और विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

एतमादपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित पीटीएम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और प्रगति को लेकर बातचीत की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन ने एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसे बच्चों की पहचान करें, जिनकी उम्र 6 से 11 वर्ष के बीच है और वे स्कूल नहीं जा रहे हैं। ऐसे बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के मुखिया चतर सिंह ने कहा कि खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने से उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है। साथ ही बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने कई सवाल पूछे, जिनका शिक्षकों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस बैठक में एसएमसी अध्यक्ष कुमारी पूजा, राजेंद्र सिंह विकल सहित करीब 400 अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed