फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers protested against the new education policy by demonstrating

अध्यापकों ने प्रदर्शन कर नई शिक्षा नीति का किया विरोध

Mon, 27 Sep 2021 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the new education policy by demonstrating
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सरकार की नई शिक्षा नीति के विरोध में सोमवार को फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर पूरी तरह निजीकरण करना चाहती है, जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। हरियाणा विद्यालय संघ के फरीदाबाद प्रधान सतीश अधाना और बल्लभगढ़ प्रधान उपकार ने बताया कि संघ नई शिक्षा नीति का विरोध करता है। सरकार से मांग हैं कि शिक्षा नीति को रद्द किया जाए। अध्यापकों की गैर शैक्षणिक कार्यों की ड्यूटी हटाई जाए, ऑनलाइन शिक्षा को बंद करके सभी बच्चों को स्कूल में बुलाया जाए और बच्चों की पढ़ाई के समय को बढ़ाकर छह घंटे किया जाए। अध्यापकों से ऑनलाइन कार्य का बोझ हटाया जाए, मॉडल संस्कृति स्कूलों में छात्रों की फीस के नाम से लूट बंद हो और शिक्षा अधिकार नियम 2009 की पालना की जाए। साथ ही बच्चों को पुस्तकें प्रदान की जाए। जिला प्रधान भीम सिंह ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन मिले। इस मौके पर सचिव वीरेंद्र सिंह और गोविंद सिंह तोमर ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed