{"_id":"6afda3cdd8df76647305e270","slug":"teachers-are-informing-school-students-about-vocational-course-options-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85690-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूली विद्यार्थियों को व्यावसायिक कोर्स के विकल्प बता रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूली विद्यार्थियों को व्यावसायिक कोर्स के विकल्प बता रहे शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बारहवीं के बाद विद्यार्थी पढ़ाई के साथ रोजगार और स्वरोजगार के विकल्प भी चुन सकें, इसके लिए निजी व्यावसायिक संस्थान ने स्कूल संपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत संस्थान के शिक्षक एनआईटी, बल्लभगढ़, सराय और ग्रेटर फरीदाबाद के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कौशल आधारित पाठ्यक्रमों और करियर के अवसरों की जानकारी दे रहे हैं। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी कल्चर, परिधान निर्माण, कंप्यूटर, इंटीरियर डिजाइनिंग, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और फाइन आर्ट्स जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर नौकरी पाने और अपना काम शुरू करने की संभावनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है।
संस्थान के एनआईटी केंद्र के निदेशक संजय चौधरी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ कौशल आधारित शिक्षा के विकल्पों से परिचित कराना है। व्यावहारिक प्रशिक्षण से युवा अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बना सकते हैं। संस्थान का प्रयास है कि अधिक से अधिक स्कूलों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को कौशल शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। अभियान को हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने की योजना है।