फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teacher Rekha will be given National Award

Faridabad News: शिक्षिका रेखा को दिया जाएगा नेशनल अवार्ड

Tue, 09 Sep 2025 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher Rekha will be given National Award
बल्लभगढ़ स्थित मुजेसर राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत जेबीटी अध्यापिका रेखा कादियान को राह
2516 आवेदनों में से सिर्फ 51 विभूतियों को दिया जाएगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित मुजेसर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत जेबीटी अध्यापिका रेखा कादियान को राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से नेशनल अवार्ड 2025 के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 5 अक्टूबर को श्रीनगर में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि वर्ष 2025 के लिए कुल 2516 आवेदनों में से सिर्फ 51 विभूतियों को यह सम्मान दिया जाएगा। उनमें जिले की शिक्षिका रेखा कादियान भी शामिल हैं।
रेखा कादियान बच्चों को पढ़ाने के लिए हमेशा अलग और रोचक तरीके अपनाती रही हैं। वे सक्षम हरियाणा और निपुण भारत मिशन के अंतर्गत स्वरचित कविताओं, बालगीतों और कहानियों के जरिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देती हैं। उनके इस नवाचार की सराहना केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तक कर चुके हैं।
विज्ञापन



डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में भी रेखा का योगदान उल्लेखनीय है। वे दीक्षा पोर्टल पर ई-कंटेंट निर्माण, एससीईआरटी के लिए शैक्षणिक सामग्री तैयार करने और निपुण पत्रिका का संपादन करने में सक्रिय रही हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए छोटी कहानियों की एक पुस्तक भी लिखी है। लॉकडाउन के समय उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को जोड़े रखने का कार्य किया, जिसे सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




अध्यापन के अलावा वे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने में भी सक्रिय रही हैं। अब तक उन्हें कई जिला और राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए चयनित होना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed