{"_id":"6aa5a2097f0b1b33c3009955","slug":"teacher-excellence-and-school-leadership-conference-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79846-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शिक्षा में उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और बदलती तकनीक के बीच शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा के लिए शिक्षक उत्कृष्टता एवं विद्यालय नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज परिसर में किया गया। सम्मेलन में फरीदाबाद और आसपास के विद्यालयों के शिक्षाविदों, प्राचार्यों, विद्यालय प्रमुखों, शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बड़खल विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि रहे, जबकि सीएस निसार अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विधायक धनेश अदलखा ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की नींव तैयार करती है। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को दिशा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।