फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teacher eligibility test was conducted amidst tight security arrangements

Faridabad News: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test was conducted amidst tight security arrangements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) बृहस्पतिवार को जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र का स्तर मध्यम लगा। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आएं परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकतर प्रश्न सामान्य और एनसीईआरटी पर आधारित थे।


पहली पाली में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई जबकि दूसरी पाली में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। लेवल-2 की परीक्षा के लिए जिले में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिन पर 12,349 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, लेवल-1 की परीक्षा के लिए 23 केंद्रों पर 6944 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।
विज्ञापन


एनआईटी-3 स्थित केएल मेहता कॉलेज से परीक्षा देकर निकले एक अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। अधिकतर प्रश्न सामान्य और पाठ्यक्रम आधारित थे। बाल मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र जैसे सेक्शन संतुलित थे। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थी भीगने को हुए मजबूर
पहली पाली की परीक्षा खत्म होने से पहले शहर भर में बारिश शुरू हो गई। जिस वजह से दूसरी पाली की परीक्षा देने आएं अभ्यर्थियों को बाहर खड़े होने को मजबूर होना पड़ा। एनआईटी-3 स्थित केएल मेहता कॉलेज के बाहर बारिश से बचाव का कोई इंतजाम नहीं था। परीक्षार्थी केंद्र के बाहर खुले में खड़े थे। तेज बारिश में अभ्यर्थी भीगते नजर आए।

6 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

एसडीएम फरीदाबाद एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि लेवल-2 की परीक्षा में कुल 12,349 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था, जिनमें से 8,858 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 3,491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, लेवल-1 की परीक्षा में 6,180 अभ्यर्थियों में से 4,623 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी एवं 1,557 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वर्जन----
पेपर न ज्यादा मुश्किल था, न बहुत आसान। ज्यादातर सवाल पाठ्यक्रम के मुताबिक थे।- सुमन

सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी और स्टाफ ने सही तरीके से गाइड किया। बिना किसी परेशानी के परीक्षा दी।-भूमिका

बाल मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र से जुड़े सवाल पहले से तैयारी वाले थे इसलिए घबराहट नहीं हुई। पूनम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed