फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teach women modern methods of animal husbandry

Faridabad News: महिलाओं को पशुपालन के आधुनिक तरीके बताए

Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teach women modern methods of animal husbandry
गांव नीमका में महिला पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव नीमका में महिला पशुपालक जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय पशु औषधालय नीमका की ओर से आयोजित इस शिविर में महिला पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान महिला पशुपालकों को पशुपालन के आधुनिक तरीकों के बारे में जागरूक किया गया और पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार की दवाइयां वितरित की गईं। राजकीय पशु औषधालय नीमका के प्रभारी वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया कि आज भी पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यह उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। महिलाएं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर व दूध से विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और स्वावलंबी बन सकती हैं। इस अवसर पर पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुर्रा दूध प्रोत्साहन योजना, मिनी डेयरी योजना, पशु बीमा योजना, गौ संरक्षण एवं संवर्धन योजना व पशु रोग टीकाकरण योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


शिविर में 50 महिला पशुपालकों के लगभग 250 पशुओं के लिए विभिन्न रोगों की दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। शिविर में उषा, विमल, जगरेस, शिमला, शीला, रेखा, कविता, राजवती, रोशनी, सरिता, रितु, पूनम, रामवती और प्रियंका सहित कई महिला पशुपालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed