फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   TB patients do not come to the hospital, medicine will be given at home

अस्पताल न आएं टीबी मरीज, घर पर ही दी जाएगी दवा

Thu, 01 Apr 2021 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
TB patients do not come to the hospital, medicine will be given at home
TB patients do not come to the hospital, medicine will be given at home
फरीदाबाद। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम एक बार फिर घर-घर जाकर चलाया जाएगा। इसके लिए टीबी के उपचाराधीन मरीजों को घर पर ही दवा दी जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बीते एक सप्ताह में तीन गुना हुए हैं। ऐसे में टीबी नियंत्रक नोडल डॉ. शीला भगत ने एक बार फिर से पुरानी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में जिले में चार हजार उपचाराधीन मरीज हैं। योजना अनुसार संबंधित टीबी मरीज अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी से फोन पर संपर्क कर दवा खत्म होने की जानकारी दे सकता है। फिर आशा और एएनएम घर पर ही लोगों को दवा पहुंचाएंगे। इससे पहले बीते वर्ष भी जिला टीबी नियंत्रण कार्यक्रम विभाग ने लॉकडाउन के दौरान भी मरीजों को घर पर दवा पहुंचाने का कार्य किया था। इस दौरान टीबी मरीजों के सिविल अस्पताल या अन्य मेडिकल संस्थान पर जाकर दवा लेने पर रोक थी।
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंच सकते हैं अस्पताल
डॉ. शीला भगत ने कहा कि अस्पताल में केवल मरीज जांच के लिए पहुंच सकते हैं। ऐसा बीमारी का संदेह होने पर ही करें। जिन्हें दो सप्ताह से अधिक खांसी एवं बुखार और टीबी के अन्य लक्षण है। यदि उनमें टीबी के संक्रमण की पुष्टि होती है, तो केवल एक बार कागजी कार्रवाई के लिए आना होगा। उसके बाद घर दवाएं पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed