फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Taxi and auto drivers are blocking the highway

Faridabad News: हाईवे जाम कर रहे टैक्सी व ऑटो चालक

Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Taxi and auto drivers are blocking the highway
सवारी उतारने व बैठाने के लिए बीच सड़क पर खड़े कर देते हैं वाहन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सवारी उतारने व बैठाने के लिए टैक्सी व ऑटो चालक लाइन लगाकर बीच सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। इसके कारण नेशनल हाईवे पर सुबह व शाम जाम की स्थिति बनी रहती हैं व हादसे का डर भी रहता है।

बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के सामने मथुरा हाईवे पुल पर पलवल की ओर जाने वाले यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए निजी वाहन और टैक्सी चालक सड़क के किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इसके कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार कम हो जाती है। कई बार इसके कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम भी लग जाता है। सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों की लापरवाही के चलते कई बार पुल के पास सड़क हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं वाहन चालक



नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ये वाहन चालक अपनी गाड़ियों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक यात्री बैठा रहे हैं। पांच सीटर गाड़ी में जबरन आठ से दस लोग बैठाए जा रहे हैं। इन वाहन चालकों को पुलिस का बिलकुल डर नहीं है। कई बार पुलिस के जवान पुल के पास ही खड़े होते हैं लेकिन वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed