फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Target to provide 2 lakh jobs: Saini

2 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य:सैनी

Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Target to provide 2 lakh jobs: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेसी बोस विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 56वें प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।



मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने बिना खर्ची, बिना पर्ची के 1 लाख 75 हजार नौकरियां दी हैं और अगले 5 वर्षों में 2 लाख पक्की नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद उन्होंने एबीवीपी को एक विचारधारा बताते हुए कहा कि इसकी स्थापना 1948 में हरियाणा के अंबाला में हुई थी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवा शक्ति पर विश्वास जताया और कहा कि जाति, देश और मानव कल्याण के लिए त्याग की भावना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं को रोजगार सुरक्षा दी जा रही है। विदेश में नौकरी चाहने वाले युवाओं की मदद के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है और जालसाजों से बचाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अब छात्रों के पासपोर्ट कॉलेज में ही बनाए जा रहे हैं। उन्होंने एबीवीपी के आदर्श वाक्य ज्ञान-शील-एकता की व्याख्या करते हुए कहा कि ज्ञान से देश-विदेश में हमारी धाक, शील से चरित्र निर्माण और एकता किसी भी देश, समाज और संगठन की आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed