फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Target of 100% registration on the 'Mera Yuva Bharat' portal in the district.

Faridabad News: जिले में मेरा युवा भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण का लक्ष्य

Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Target of 100% registration on the 'Mera Yuva Bharat' portal in the district.
फरीदाबाद। जिला सलाहकार एवं जिला समन्वय समिति की बैठक बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी पात्र युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना रहा। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और मिशन मोड में काम करते हुए फरीदाबाद को पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने आगामी तीन दिनों के भीतर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत 15 से 29 वर्ष के पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोर्टल केवल एक रजिस्ट्रेशन माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को निर्देश दिए कि खेल परिसरों, स्टेडियमों और प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष शिविर लगाकर खिलाड़ियो व युवाओं को इस पोर्टल से जोड़ा जाए। अभियान की प्रभावी निगरानी और दैनिक समीक्षा के लिए एक जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। यह समिति विभागों के बीच तालमेल बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने अतिथियों का स्वागत कर पोर्टल की गतिविधियों और अब तक की प्रगति की जानकारी साझा की। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार, रेडक्रॉस, लीड बैंक सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed