{"_id":"6a038019bff06cde010893d0","slug":"tanishas-century-helped-srncc-1-win-the-trophy-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69789-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तनिषा के शतक से एसआरएनसीसी-1 की टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तनिषा के शतक से एसआरएनसीसी-1 की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
- आरपीसीए को पांच विकेट से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट मैदान पर सोमवार को तीसरे सोनाली यादव गर्ल्स टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इसमें तनिषा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एसआरएनसीसी-1 ने फाइनल में आरपीसीए को पांच विकेट से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरपीसीए ने पांच विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीक्षा शर्मा ने 67 और एनके ने 45 रन बनाए। आरपीसीए के लिए इशिका ने तीन विकेट चटकाए। त्रिवेणी और तेजस्विनी ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में एसआरएनसीसी-1 की ओर से तनिषा ने 60 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।आरपीसीए के लिए तनिषा सिंह ने दो विकेट चटकाए। तनिषा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।