फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Talent hunt to be held at Nachauli College on September 24.

Faridabad News: नचौली कॉलेज में 24 सितंबर को होगा टैलेंट हंट

Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Talent hunt to be held at Nachauli College on September 24.
छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मंच
विज्ञापन

कला, नृत्य और साहित्य से जुड़ीं प्रतियोगिताएं होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए 24 सितंबर को टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कॉलेज की ओर से कार्यक्रम का विवरण जारी कर दिया कर दिया गया है।

टैलेंट हंट में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। फाइन आर्ट्स वर्ग में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, कोलाज, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और फोटोग्राफी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, नृत्य वर्ग में शास्त्रीय, लोक, एकल और समूह नृत्य की प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए साहित्यिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। कॉलेज की ओर से छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, फाइन आर्ट्स से जुड़ीं प्रतियोगिताओं के लिए इच्छुक छात्राएं डॉ. सीमा फोगाट से संपर्क कर सकती हैं। नृत्य प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. सोनम सिंह और डॉ. ममता भारद्वाज से संपर्क करने को कहा गया है। साहित्यिक प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. कांता से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुशील वर्मा के नेतृत्व में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed