फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Take strict action against illegal miners

Faridabad News: अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

Fri, 21 Jul 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against illegal miners
- उपायुक्त ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनन की बैठक में दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनन कार्य की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। खनन वाले जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग कर पुख्ता निगरानी करें।
लघु सचिवालय में हुई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ संबंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आए। जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर तत्परता के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें। अवैध रूप से ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध खनन क्षेत्रों के अलावा पाली और मोहताबाद क्रशर जोन की समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, जिला टास्क फोर्स की बैठक में चालू वित्त वर्ष 2023 में हुए अवैध खनन की घटनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों में खेतों जल स्तर कम होने पर जिला में खनन गतिविधियों को लेकर सतर्कता बरती जाए और दिल्ली तथा नोएडा सहित अन्य मार्गों पर सतर्कता बरतें। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिड़लान ने गत माह की गई कार्रवाई बारे जानकारी दी। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, त्रिलोक चंद व आरटीए जितेन्द्र गहलोत, प्रदूषण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर व दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed