{"_id":"64e78cc46034da3db409d6b6","slug":"take-strict-action-against-illegal-miners-deputy-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12084-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई : उपायुक्त
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से पेश आएं। इस कार्य में लगी टीमें समीक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। डीसी बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स /खनन कार्य की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि जहां भी अवैध खनन करने वालों की शिकायतें और सूचनाएं मिल रही हैं, वहां पर त्वरित सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर भी सख्ती से पेश आकर चालान करना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि प्रदेश में 6 पीएलपीए की धारा 4 व 5 में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को भेंजे। खनन, प्रदूषण और पुलिस विभाग की एक-एक करके अवैध खनन क्षेत्रों के अलावा उन्होंने पाली व मोहताबाद क्रेशर जोनों की समीक्षा भी की। बैठक में एसडीएम त्रिलोक चंद व आरटीए जितेन्द्र गहलोत, एसीपी अनिल यादव, जिला खनन अधिकारी कमलेश सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।