फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Take care of health even after recovering from corona infection

कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी स्वास्थ्य की करें देखभाल

Sun, 06 Jun 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Take care of health even after recovering from corona infection
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सकों ने निगेटिव होने के बाद नियमित तौर पर स्वास्थ्य की देखभाल और मानीटरिंग करने की सलाह दी है। इस दौरान पोषक तत्वों से भरपूर अच्छी डाइट लेना जरूरी है। गंभीर संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को यदि ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। जिससे समय पर बीमारी का इलाज शुरू हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की उचित देखभाल के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित उचित मार्गदर्शन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबर 1950 और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार स्वस्थ व्यक्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य सुधार होने के बाद सावधानी बरतने के लिए सचेत किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ब्लैक फंगस के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच में नेत्र रोग से जुड़ी टीम पूरी सक्रियता से जुटी हुई है।
विज्ञापन

पहले से हो गंभीर बीमारी तो रहें सचेत
चिकित्सकों के मुताबिक कैंसर, डायबिटीज, हार्ट, अस्थमा और टीबी जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। ऐसे लोग अगर संक्रमित हुए हैं तो उन्हें ब्लैक फंगस से जुड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को बचाव की ज्यादा जरूरत है। ब्लैक फंगस मरीज के दिमाग, फेफड़े, स्किन पर सीधे अटैक करता है। समय पर इलाज शुरू नहीं हुआ तो इससे आंखों की रोशनी तक जा सकती है। ऐसे में मरीज को यदि पलकों पर सूजन दिखाई दे तो आवश्यक चिकित्सक से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर लेवल पर रखें नजर
नेत्र रोग चिकित्सकों के अनुसार कोरोना महामारी के कारण विकसित हो रही ब्लैक फंगस बीमारी से बचाव के लिए मरीज ब्लड शुगर लेवल और ग्लूकोज पर की नजर रखें। साथ ही स्टेरॉयड के इस्तेमाल में समय व डोज का पूरा ध्यान रखा जाए। ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान स्टेराइल वाटर का प्रयोग करें। एंटी बॉयोटिक्स व एंटी फंगल दवाइयों का सावधानी से इस्तेमाल करें और ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित रखें।

कोविड से ठीक होने के बाद ऐसा हो आहार
सेक्टर-11डी स्थित डाइट क्लीनिक की वरिष्ठ डायटीशियन डॉ. नीति शर्मा ने बताया कि कोरोना रोगी के हृदय, किडनी सहित शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को तली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। शुद्ध और ताजा भोजन लेना चाहिए। मौसमी फलों और प्रोटीन युक्त डाइट लेना चाहिए। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी दिन में दो बार लेना बेहतर रहता है। साफ सफाई का ध्यान रखें। दिन में एक बार ग्रीन टी अवश्य लें। ड्राई फ्रूट और अंडे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed