फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sword attacked a person walking a dog outside the house

घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे व्यक्ति पर तलवार से हमला

Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Sword attacked a person walking a dog outside the house
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र में घर के बाहर कुत्ता घुमा रहे व्यक्ति पर एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया। घटना में युवक को चोट नहीं आई। आरोपी युवक इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित का कहना है कि वह हत्या के एक मामले में गवाह है, जबकि हमलावर उसमें आरोपी है। इसी रंजिश के कारण उस पर हमला हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अनखीर निवासी चमनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एनआईटी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में गवाह है। उसकी गवाही से आरोपी पक्ष नाराज है। आरोप है कि इस रंजिश को लेकर आरोपियों ने साल 2014 में उसके दफ्तर में घुसकर गोली चलाई थी। उन्होंने इसकी शिकायत सूरजकुंड थाने में दर्ज करा रखी है। वह मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एक जुलाई की सुबह 8 बजे जब वह अपने घर के पास कुत्ता घुमा रहा था। इसी दौरान अनखीर निवासी अवतार अपने हाथ में तलवार लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता हुआ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed