फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swine flu confirmed in two patients in the district; Health Department on alert.

Faridabad News: जिले में दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Swine flu confirmed in two patients in the district; Health Department on alert.
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की आठवीं मंजिल पर बना फ्लू वार्ड फोटो संवाद
जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज आठ बेड का अलग फ्लू वार्ड तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच फरीदाबाद में भी फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिले के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। दोनों मरीजों की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आठ बेड का अलग फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में कंटेनर वार्ड में छह बेड आरक्षित किया गया है।
दोनों मरीजों की हालत स्थिर
एक निजी अस्पताल में 35 वर्षीय युवक और 69 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। शुरुआत में दोनों को खांसी और बुखार की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की। फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों की स्थिति को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर जिला नागरिक अस्पताल के कंटेनर वार्ड में छह बेड आरक्षित कर दिए हैं। फिलहाल यहां स्वाइन फ्लू का कोई मरीज भर्ती नहीं है। अधिकारियों के अनुसार तेज बुखार, खांसी या सांस संबंधी गंभीर लक्षण वाले मरीज को जरूरत पड़ने पर सामान्य वार्ड से अलग कर कंटेनर वार्ड में रखा जा सकेगा। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच लगातार आवाजाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में बढ़े फ्लू के मामले
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी मौसम में बदलाव के साथ फ्लू जैसे लक्षण वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल की आठवीं मंजिल स्थित बच्चा वार्ड में आठ बेड का अलग फ्लू वार्ड बनाया गया है। वर्तमान में पांच बच्चे भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन करीब एक से दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। इनमें अधिकांश को तेज बुखार के साथ पेट दर्द की शिकायत है। कुछ बच्चों में कमजोरी और भूख कम लगने जैसे लक्षण भी सामने आ रहे हैं।
------------------------------------------
हर दिन 80 मरीज पहुंच रहे हैं अस्पताल
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार के करीब 80 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीजों को सिरदर्द, तेज बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत है। चिकित्सकों के अनुसार वायरल बुखार और फ्लू के लक्षण काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। फ्लू के लक्षण अचानक और अधिक गंभीर रूप से सामने आते हैं। इसमें अचानक तेज बुखार, कंपकंपी और ठंड लगना, मांसपेशियों व जोड़ों में तेज दर्द, गंभीर सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी और थकान, सूखी खांसी, गले में खराश और नाक बहना शामिल हैं।

---------------------------------------------
वर्जन-
बच्चों को तेज बुखार होने पर अभिभावकों को इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि बुखार लगातार बना रहे, बच्चा अत्यधिक कमजोर हो, पेट दर्द या अन्य परेशानी बढ़े तो तुरंत चिकित्सकी सलाह लेनी चाहिए। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ देने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी है।- डॉक्टर दिव्या, बाल रोग विशेषज्ञ
------


जिला नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं आया है। एहतियात के तौर पर कंटेनर वार्ड में छह बेड तैयार रखे गए हैं। अस्पतालों में फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। - डॉ. राम भगत, डिप्टी सिविल सर्जन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article