{"_id":"6a610c280eca379df2038a42","slug":"swindled-by-fraudsters-posing-as-online-order-agents-investment-advisors-bank-officials-and-relatives-on-facebook-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75535-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑनलाइन ऑर्डर, निवेश, बैंक अधिकारी और फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑनलाइन ऑर्डर, निवेश, बैंक अधिकारी और फेसबुक पर रिश्तेदार बनकर ठगे
विज्ञापन
साइबर अपराध थानों में चार अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑनलाइन ऑर्डर, फर्जी बैंक अधिकारी, निवेश पर कई गुना मुनाफे का झांसा और फेसबुक पर परिचित बनकर लोगों को निशाना बनाने वाले ठगों के खिलाफ फरीदाबाद के साइबर अपराध थानों में चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। चारों मामलों में पीड़ितों से लाखों रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी है।
साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में दर्ज एक प्राथमिकी के अनुसार रेवाड़ी निवासी मनीष भारद्वाज ने शिकायत दी कि उन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से कपड़ों का कारोबार शुरू किया था। दिसंबर 2025 में खुद को नीलू बताने वाली महिला ने अलग-अलग ऑर्डर देकर कुल 7.18 लाख रुपये का माल मंगवाया। शुरुआती भुगतान करने के बाद आरोपियों ने माल प्राप्त कर लिया, लेकिन शेष रकम नहीं दी और बाद में संपर्क बंद कर दिया। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसी थाना में दर्ज दूसरी प्राथमिकी में गांव हीरापुर निवासी महेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा दिया। व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक के जरिये आधार और पैन कार्ड की जानकारी लेने के बाद उनके मोबाइल और क्रेडिट कार्ड से कई लेनदेन में 1.74 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में सेक्टर-9 निवासी पिंकल मलिक ने बताया कि टेलीग्राम चैनल पर निवेश के बदले तीन गुना मुनाफे का विज्ञापन देखकर उन्होंने 30 हजार रुपये निवेश किए। बाद में रिटर्न चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर उनसे कुल 1.39 लाख रुपये जमा करा लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। जांच के बाद 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई।
चौथे मामले में साइबर अपराध थाना सेक्टर-17 में दर्ज प्राथमिकी में झारखंड निवासी कृष्णा पंडित ने आरोप लगाया कि फेसबुक मैसेंजर पर उनके रिश्तेदार के नाम से संदेश भेजकर सिंगापुर में फंसने की झूठी कहानी सुनाई गई। कथित एजेंट ने वीजा नवीनीकरण के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 1.60 लाख रुपये जमा करा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।