फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swearing in ceremony of student council concluded in school

Faridabad News: स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Swearing in ceremony of student council concluded in school
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में हाल ही में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुए थे। सोमवार को विजयी विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल और हाउस कैप्टन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बैज प्रदान किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणा पुलिस के अधिकारी प्रदीप कंबोज रहे, जिनका स्वागत स्कूल बैंड की धुनों और शानदार मार्च पास्ट के साथ किया गया। उन्होंने छात्रों को नेतृत्व और अनुशासन का महत्व समझाया। स्कूल प्रबंधक डॉ. सिस्टर नैन्सी, प्रधानाचार्या डॉ. सिस्टर जेनेट समेत सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed