{"_id":"64930dc1505f3401e107e936","slug":"suspicious-death-of-pregnant-woman-case-on-in-laws-side-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7344-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर केस
Wed, 21 Jun 2023 08:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर केस
- ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत, दहेज में बाइक नहीं देने पर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना हैं कि ससुराल पक्ष के लोग ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है की पति और देवर द्वारा उसके साथ 18 जून को मारपीट की गई। इसके बाद से वह उपचार के लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। जहां बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
थाना सदर प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी पवन की शादी साल 2019 में इंद्रा कॉलोनी निवासी पूजा के साथ हुई थी। पूजा और पवन का एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों का आरोप हैं कि शादी के बाद पवन व उसके ससुराल वाले दहेज में बाइक नहीं लाने का ताना देते थे। इसके चलते वह कई दिनों से मायके में रह रही थी।
18 जून को पति पवन और देवर पूजा को जबरदस्ती लेकर चला गया। करीब 4 घंटे के बाद ससुराल वालों ने पूजा के साथ मारपीट की जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पूजा को उपचार के लिए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। चार दिन से पूजा का उपचार चल रहा था। बुधवार की दोपहर को पूजा कि उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मायके वालों का आरोप है कि पूजा की दहेज के कारण हत्या की गई है। पूजा डेढ़ माह की गर्भवती भी थी।