फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suspicion of electricity theft within the electricity department's own office.

Faridabad News: बिजली विभाग के कार्यालय में ही बिजली चोरी की आशंका

Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of electricity theft within the electricity department's own office.
कार्यालय के बाहर मीटर नहीं होने पर लोग उठा रहे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। उपमंडल कार्यालय के बाहर बिजली का मीटर नजर नहीं आने पर स्थानीय निवासी सवाल खड़ा कर रहे हैं। निवासी राहुल का कहना है कि जिस तरह आम उपभोक्ताओं के घरों के बाहर बिजली मीटर भवन के बाहर या बिजली खंभे पर टंगे नजर आते हैं, उस तरह बिजली विभाग के छांयसा उपमंडल कार्यालय के भवन या खंभे पर मीटर टंगा नजर नहीं आ रहा है। बिजली केबल छत से सीधे भवन के अंदर जा रही है। जबकि विभाग के सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय में अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर बिजली मीटर लगे हुए हैं। मीटर से ही अंदर कार्यालय में बिजली की आपूर्ति हो रही है। उधर, आम उपभोक्ता का मीटर अंदर होने पर विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई तक कर दी जाती है। लोगों का कहना है कि विभाग के कार्यालय के बाहर मीटर न होने से बिजली चोरी की आशंका को बल मिल रहा है।

इस संबंध में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण बिजली निगम के एसडीओ नीरज त्यागी ने बताया कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के मकसद से कार्यालय के लिए बिजलीघर से सीधे बिजली ली हुई है। हालांकि, कार्यालय में मीटर नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने व्यस्त होना बताकर बाद में बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed