{"_id":"6a0c9b411e7ca4137e053a33","slug":"suspended-employees-put-on-duty-without-pay-in-case-of-delivery-at-gate-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70369-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गेट पर डिलीवरी के मामले में निलंबित कर्मचारियों की बिना वेतन ड्यूटी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गेट पर डिलीवरी के मामले में निलंबित कर्मचारियों की बिना वेतन ड्यूटी लगाई
विज्ञापन
शुक्रवार रात गर्भवती महिला की अस्पताल के गेट पर ही डिलीवरी हो गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं स्वास्थ्य शिशु केंद्र के बाहर गर्भवती महिला की गेट पर डिलीवरी होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों निलंबित कर्मचारियों की नई ड्यूटी लगा दी है। सिविल सर्जन फरीदाबाद की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नियमित विभागीय जांच पूरी होने तक दोनों कर्मचारी बिना वेतन कार्य करेंगे। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
गौरतलब है कि शुक्रवार रात एक गर्भवती महिला की अस्पताल के गेट पर ही डिलीवरी हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया। बाद में महिला की सास ने ही प्रसव कराया। मामला सामने आने के बाद नर्स राखी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुखबीर को निलंबित कर दिया गया था।
अब जारी आदेश के मुताबिक नर्सिंग ऑफिसर राखी को पीएचसी फतेहपुर तगा में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि जनरल ड्यूटी असिस्टेंट सुखबीर को सिविल अस्पताल फरीदाबाद में कार्य करने के लिए कहा गया है। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सिविल अस्पताल से एक धोबी को सेक्टर-3 स्थित एफआरयू-2 में तैनात किया जाए।