फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suresh overpowered three miscreants, police commissioner honored

Faridabad News: तीन बदमाशों पर भारी पड़ा सुरेश, पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

Fri, 26 May 2023 10:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 26 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Suresh overpowered three miscreants, police commissioner honored
फोटो-चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच की भी पीठ थपथपाई
विज्ञापन

लूट की कोशिश की थी नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साढ़े सात लाख की नकदी को साथ में लेकर तीन बदमाशों से अकेले लोहा लेने वाले सुरेश को बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही तुरंत मौके पर पहुंचने वाली चौकी की टीम क्राइम ब्रांच 65 को भी पुलिस आयुक्त ने बधाई देते हुए पीठ थपथपाई।
बता दें कि सुरेश ने बृहस्पतिवार को बहादुरी का परिचय देते हुए लाखों की लूट होने से बचाई थी। आरोपियों ने 22 मई को ओयो होटल में बैठकर लूट की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों पवन, अभय, दीनानाथ तथा अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अविनाश उर्फ अभि तथा भूरा उर्फ नरेश फरार चल रहे हैं। पीड़ित सुरेश पलवल के गदपुरी में स्थित कमल मेटल नाम की कंपनी में फील्ड ऑफिसर का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह वह कंपनी के पैसे लेकर दिल्ली हेड ऑफिस पहुंचाने के लिए अपनी कंपनी से ऑटो में बैठकर चला था। बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपी पहुंचे और सुरेश से पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश करने लगे। सुरेश ने बहादुरी का परिचय देते हुए बैग नहीं छोड़ा। इसी बीच आरोपी सुरेश के गले से सोने की चेन छीनने में कामयाब हो गए। चौकी प्रभारी सज्जन सिंह, हवलदार धर्मेंद्र व राकेश नाके पर तैनात थे। शोर सुनते ही पुलिस और लोगों ने आरोपी पवन को मौके से काबू कर लिया। दो आरोपी भीड़ देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश टीम ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया अविनाश उर्फ अभि और अभय तीनों कन्नौज यूपी के रहने वाले हैं और आकाश नामक कंपनी में काम करते थे। वह जानते थे कि सुरेश कंपनी का पैसा इकट्ठा करके रोजाना हेड ऑफिस लेकर जाता है। आरोपी भूरा कंपनी में चपरासी है और दीनानाथ पानी सप्लाई का काम करता है। सुरेश पैसे लेकर कंपनी से निकला तो भूरा ने दीनानाथ को सूचना दी थी। आरोपी दीनानाथ और अभिषेक सुरेश की राह देख रहे थे। इसके बाद आरोपी पवन, अभय तथा अविनाश उर्फ अभि मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देने खड़े थे। सुरेश ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपियों की कोशिश नाकाम कर दी। आरोपी अभय, दीनानाथ तथा अभिषेक को भी काबू कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने 22 मई को कैली के पास स्थित एक होटल में बैठकर लूट की साजिश रची थी। 24 मई को उन्होंने सुरेश की रेकी की थी तथा लूट के लिए उसका पीछा भी किया था। उस दिन वह ऑटो में न बैठकर बस में बैठा था, इसलिए योजना फेल हो गई। पूछताछ करने के लिए आरोपी पवन को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी भूरा तथा अविनाश उर्फ अभि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने चौकी प्रभारी सज्जन सिंह, हवलदार धर्मेद्र व राकेश को उनकी सतर्कता तथा सुरेश को बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की और सुरेश को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व 5000 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed