फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajpal, Sarpanch of Gram Panchayat Chandpur, Honoured

Faridabad News: ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच सूरजपाल सम्मानित

Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Surajpal, Sarpanch of Gram Panchayat Chandpur, Honoured
बल्लभगढ़। ग्राम पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच सूरजपाल भूरा को सम्मानित किया गया। उन्हें श्रीनगर में सेवा से समृद्धि – पंचायत लीड सर्विस डिलीवरी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में देशभर से पंचायत प्रतिनिधियों और जनसेवा से जुड़े लोगों ने भाग लिया। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान के लिए सूरजपाल भूरा को सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन




सम्मान प्राप्त करने के बाद सूरजपाल भूरा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी ग्राम पंचायत और गांव के प्रत्येक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग और विश्वास के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य गांव के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भविष्य में भी पंचायत शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। गांव के लोगों और पंचायत सदस्यों ने सूरजपाल भूरा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंचायत ने कई विकास कार्यों को गति दी है, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed