{"_id":"6942fc71ed5866a1b8066b3b","slug":"surajkund-mela-premises-will-be-decorated-with-flowers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58144-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर को फूलों से सजाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर को फूलों से सजाया जाएगा
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम ने बागवानी और फूलों की सजावट के लिए टेंडर आमंत्रित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए हरियाणा पर्यटन निगम ने बागवानी और फूलों की सजावट के लिए टेंडर आमंत्रित किया है। इस बार मेला परिसर को मोगरा, डहेलिया, गुलदाउदी सहित कई किस्म के फूलों से सजाया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय फूलों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
पर्यटन निगम की ओर से सिविल कार्य भी शुरू करा दिए गए हैं। इसके तहत नए हट्स का निर्माण, पुरानी हट्स की मरम्मत, मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल की मरम्मत के साथ-साथ रास्तों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निगम का दावा है कि मेले के शुभारंभ से पहले सभी सिविल कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होगा।
20 से अधिक स्थानों पर होगी फूलों की सजावट
अब तक वीआईपी गेट, मुख्य चौपाल और उसके आसपास ही फूलों की सजावट देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार मेला परिसर के 20 से अधिक स्थानों को फूलों से सजाया जाएगा। पर्यटन निगम पर्यटकों द्वारा सजावट से छेड़छाड़ रोकने के लिए विशेष इंतजाम करेगा। ठंड के मौसम को देखते हुए ऐसे फूल लगाए जाएंगे, जो जल्दी खराब न हों और 15 से 18 दिनों तक ताजगी बनाए रखें।
विज्ञापन
आयोजन को लेकर बैठक स्थगित
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले को लेकर बुधवार को प्रस्तावित बैठक आधिकारिक कारणों से स्थगित कर दी गई। बैठक में मेले की रूपरेखा, उद्घाटन व समापन समारोह के मुख्य अतिथि, सुबह-शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची, विदेशों से आने वाले कलाकारों और मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था सहित कई बिंदुओं पर चर्चा होनी थी। जल्द ही बैठक की नई तिथि घोषित की जाएगी। नोडल अधिकारी सूरजकुंड मेला प्राधिकरण हरविंद्र यादव ने बताया कि मेला परिसर की फूलों से सजावट और बागवानी के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। आयोजन को लेकर स्थगित बैठक जल्द आयोजित होगी, जिसमें सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा।