फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Mela: Along with Odisha, Madhya Pradesh will also be the theme state.

सूरजकुंड मेला : ओडिशा के साथ मध्यप्रदेश भी होगा थीम स्टेट

Tue, 07 Jan 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela: Along with Odisha, Madhya Pradesh will also be the theme state.
मेले के इतिहास में पहली बार दो राज्यों को थीम स्टेट बनाया गया
विज्ञापन

ओडिशा को दूसरी बार और मध्यप्रदेश को तीसरी बार मेले में थीम स्टेट घोषित किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में इस बार एक नहीं बल्कि दो राज्यों को थीम स्टेट बना दिया गया है। ओडिशा के बाद अब मध्यप्रदेश को भी थीम स्टेट घोषित कर दिया गया है। मेले के इतिहास में यह पहली हुआ है कि दो राज्यों को थीम स्टेट बनाया गया है। अब तक हर साल एक ही राज्य को थीम स्टेट बनाया जाता था। सूरजकुंड मेला परिसर में अब ओडिशा के साथ ही मध्यप्रदेश की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। ओडिशा को दूसरी बार और मध्यप्रदेश को तीसरी बार थीम स्टेट बनाया गया है।

फरवरी महीने में आयोजित होने वाले सूरजकुंड मेले का परिसर सूरजकुंड झील के पास है। बीते 38 सालों से यहां सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राॅफ्ट मेले का आयोजन हो रहा है। इस बार मेले का 38वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। 1989 से हर साल देश के किसी न किसी राज्य को थीम स्टेट घोषित किया जाता है और मेला परिसर की सजावट में उस राज्य की संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। पिछले दिनों हरियाणा टूरिज्म ने ओडिशा राज्य का नाम थीम स्टेट के रूप में घोषित किया था। अब मध्यप्रदेश को भी थीम स्टेट में शामिल किया गया है। इससे पहले 1993 में ओडिशा थीम स्टेट था। मध्यप्रदेश इससे पहले साल 1992 और 2009 में भी मेले का थीम स्टेट था।
विज्ञापन


थीम स्टेट के मायने
मेला परिसर में थीम स्टेट के लिए अलग जोन बनाया जाता है। इस जोन में सिर्फ थीम स्टेट के कलाकारों व हस्तशिल्पियों के स्टॉल होते हैं। थीम स्टेट वाले राज्यों से आए हस्तशिल्पियों को मेले में दूसरे राज्यों से आए हस्तशिल्पियों से अधिक स्टॉल दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार 200 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्रों को जोड़ने का प्रयास
सूरजकुंड मेले में इस बार 200 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्रों को जोड़ने का प्रयास है। मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। हरियाणा टूरिज्म की तरफ से हर साल मेले में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती हैं, जिनमें स्कूल व कॉलेजों के छात्रों को जोड़ा जाता है। इन प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद व आसपास के शहरों से स्कूल व कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेने के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी 25 से 30 तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। एक कंपनी को प्रतियोगिताएं आयोजित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वही कंपनी कॉलेजों, स्कूल व यूनिवर्सिटी में संपर्क कर छात्रों को प्रतियोगिताओं के लिए आमंत्रित करेगी। प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए एक्सपर्ट कंपनी व एजेंसियों से आवेदन भी मांगे गए हैं।


सूरजकुंड मेले के नोडल अधिकारी यूएस भारद्वाज ने बताया कि इस बार मेले में दो थीम स्टेट होंगे। ओडिशा के साथ मध्यप्रदेश को भी थीम स्टेट बनाया गया है। पहली बार मेले में दो थीम स्टेट बनाए गए हैं। इस बार 200 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्रों को जोड़ने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed