फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Handicraft Fair Business worth Rs 6 crore in nine days and sell one lakh ticket

Surajkund Mela 2024: नौ दिन में इतने करोड़ का हुआ कारोबार, अब तक एक लाख टिकट बिके

Sat, 10 Feb 2024 07:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 07:54 PM IST
सार

फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बीते नौ दिनों में करोड़ा का कारोबार हुआ है। जिसकी वजह से अब व्यापार पटरी पर आ गया है। शुरुआती दिनों में स्टॉल संचालकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Surajkund Handicraft Fair Business worth Rs 6 crore in nine days and sell one lakh ticket
सूरजकुंड मेले में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में पिछले 9 दिनों में लगभग छह करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं एक लाख से ज्यादा टिकट की बिक्री हुई है। शनिवार को मेले में पर्यटकों की भारी भीड़ नजर आई। रविवार को संख्या बढ़ने का अनुमान है। 

विज्ञापन


हर साल सबसे ज्यादा लोग वैलेंटाइन डे पर मेला देखने पहुंचते हैं। आने वाले दिनों में मेले की रौनक और अधिक बढ़ेगी। अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के 37वें संस्करण में दुनिया भर की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

अब तक एक लाख टिकट बिके
पर्यटन विभाग के मुताबिक 2 फरवरी से 10 फरवरी तक एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। पहले शनिवार और रविवार को बारिश के कारण मेला देखने कम लोग पहुंचे। बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक है, जिससे लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं वैलेंटाइन वीक का भी असर है, इस दौरान भारी संख्या में युगल मेला देखने पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में मेले में और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण लोग ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे।

विदेशी चीजों की मांग सबसे ज्यादा
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 9 दिनों में सूरजकुंड मेले में 6 करोड़ का कारोबार हुआ है। पर्यटकों को सबसे ज्यादा मेले में विदेशी चीजें पसंद आ रही हैं। वहीं मेले में चिकनकारी कुर्ते, साड़ियां और सजावटी सामान महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

मेले में शुरुआती दिनों में स्टॉल संचालकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब कारोबार पटरी पर आ गया है। भीड़ बढ़ने के साथ ही मेले में खरीदारी का सिलसिला भी बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग राज्यों और देशों के विभिन्न खाद्य पदार्थ लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed