{"_id":"698e1579e75ba34a5d08504d","slug":"surajkund-fair-is-filled-with-haryanvi-taste-and-culture-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62775-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणवी स्वाद और संस्कृति से सजा सूरजकुंड मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणवी स्वाद और संस्कृति से सजा सूरजकुंड मेला
विज्ञापन
अलग-अलग देशों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हरियाणवी मेजबानी की अलग ही छटा देखने को मिली। राजहंस पर्यटन स्थल परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से विशिष्ट अतिथियों के लिए दोपहर भोज रखा गया, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
भोज में हरियाणा और उत्तर भारत के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। केसर खीर, मूंग दाल का हलवा और गोहाना की देसी घी जलेबी मेहमानों के लिए खास आकर्षण रहे। सादगी और स्थानीय स्वाद से सजी थाली ने हरियाणा के खानपान की झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अतिथियों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना। विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
दोपहर भोज के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ मिस्र, मालावी, ईराक, कजाकिस्तान और सिएरा लियोन के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत पेश किए। अलग-अलग देशों की झलक एक ही मंच पर देखने को मिली। हरियाणवी लोकनृत्य और रागनियों ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम सहित कई विधायक मौजूद रहे।