फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   surajkund fair

सूरजकुंड मेला : देश और विदेशी की संस्कृति पर झूमे दर्शक

Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
surajkund fair
सूरजकुंड मेला : देश और विदेशी की संस्कृति पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला अपनी पूरी रंगत पर पहुंच चुका है। मेला समाप्त होने में चार दिन शेष हैं, ऐसे में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेला परिसर में सारा दिन दर्शक ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते दिखाई देते हैं। बुधवार को भी खिली-खिली धूप में मेले का माहौल खुशनुमा बना हुआ था। चौपाल पर देश विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश का गुमारकी नृत्य हो या फिर ताजिकिस्तान का पामीरी नृत्य दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर बुधवार को थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से आए कलाकारों ने गुमारकी नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित देवियों का आह्वान किया गया एवं ज्योति जलाकर पूजा की गई। नृत्य के दौरान कलाकारों ने लहर-लहर ज्योति लहराई, जय हो मेरी ज्वाला माई गीत गाया। इसके अलावा गुजरात के कलाकारों ने सिद्धी गोमा, मथुरा से आए कलाकारों ने फूलों की होली, ललक ग्रुप की ओर से एक तारा सहित अरुणाचल प्रदेश व लद्दाख के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। दर्शकों ने सभी को खूब सराहा।
विज्ञापन

------
सांस्कृतिक संध्या में विदेशी कलाकारों का रहा जलवा
शाम को विदेशी मेहमानों ने मंच पर अपना जलवा बिखेरा। चौपाल पर ताजिकिस्तान, मिस्र व सूडान के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से अपने देश की कला संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी फिल्मी गानों पर भी प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिस्र के कलाकारों ने तनूरा नृत्य प्रस्तुत किया तो रिपब्लिक ऑफ सूडान के कलाकार मनाल व खालिद ने आईएमए डिस्को डांसर गीत के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed