फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund decorated, fun fair will start from today

Faridabad News: सज गया सूरजकुंड, आज से शुरू होगा मस्ती का मेला

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Surajkund decorated, fun fair will start from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आज से सूरजकुंड मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में 51 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मेले में ओडिशा और मध्य प्रदेश थीम स्टेट के साथ गोवा का भी पवेलियन देखने को मिलेगा। इस बार मेले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले से अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी।
हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कला रामचंद्रन का कहना है कि इस मेले के माध्यम से हरियाणा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने में सशक्त माध्यम बनेगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार सुबह 10 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान पर्यटकों को हरियाणा के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के खास व्यंजनों का स्वाद चखने का अनोखा अनुभव मिलेगा। मेले में मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों तथा थीम स्टेट ओडिशा और मध्य प्रदेश के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे। सूरजकुंड मेले के थीम स्टेट ओडिसा से प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर मृणालिनी दर्शवाल और मध्यप्रदेश से देवेंद्र राय ने उनके राज्यों से मेले में होने जा रही शिल्प और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेले की भव्य तैयारियों को लेकर हरियाणा सरकार और पर्यटन विभाग का आभार जताया। सूरजकुंड मेला परिसर की चौपाल पर हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन, डीसी विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed