{"_id":"69628add840e9539ef0a395e","slug":"supplementary-exams-for-classes-1-to-5-will-begin-on-april-20-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60013-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पहली से लेकर पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पहली से लेकर पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से
विज्ञापन
आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से आयोजित होंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा एक से पांचवीं तक की परीक्षाएं 13 मार्च से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा छह से कक्षा आठ तक की परीक्षाएं 11 से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली से लेकर पांचवीं तक की पूरक परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी।
जिले के राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में जिले से 80 हजार से अधिक बच्चे भाग लेंगे।
शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इनके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इनको विद्यालय स्तर पर ही छात्रों की संख्या अनुसार छपवाना होगा। विभाग का कहना है कि परीक्षा संचालन में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री की व्यवस्था स्कूल स्तर पर फंड, एग्जाम फंड या अन्य फंड से की जाएगी।
विज्ञापन
कक्षा पहली से पांचवीं के लिए पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित होंगी, जिनमें लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के आकलन शामिल रहेंगे। बालवाटिका स्तर पर भी मौखिक आकलन किया जाएगा। कक्षा छठी से आठवीं के लिए पूरक परीक्षाएं 20 अप्रैल से 1 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।
वर्जन-- -
पूरक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के सभी शिक्षकों को छात्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है,ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। - अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी

वर्जन