{"_id":"663d0b5c1fb1568436058b6b","slug":"supervisor-dies-after-being-hit-by-train-while-crossing-tracks-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24344-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन
- 12 वर्षों से मथुरा से बल्लभगढ़ रोजाना ट्रेन से करता था आवाजाही, निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर था कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-24 स्थित निजी कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक हर रोज मथुरा से बल्लभगढ़ आवाजाही करता था। बुधवार को देर रात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। युवक की एक साल पहले 16 साल की बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बल्लभगढ़ जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मथुरा गोवर्धन चौक निवासी अशोक कुमार करीब 12 सालों से सेक्टर-24 स्थित निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह हर रोज मथुरा से बल्लभगढ़ अप डाउन करते थे। बुधवार को वह मेवात एक्सप्रेस से मथुरा जाने के लिए बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। तभी रेलवे लाइन को पार करते समय अशोक ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। अशोक के दोस्त आजाद ने बताया कि वह हर रोज ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन बुधवार को कैसे ट्रेन की चपेट में आ गए, इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक साल पहले 16 साल की बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब उनका एक 16 साल का बेटा और छह साल की बेटी है। जीआरपी बल्लभगढ़ इंचार्ज नवल ने बताया कि उनको रात 10 बजे सूचना मिली की एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल रखवा दिया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।