फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Super 11 won due to innings of Jai and Sandeep

Faridabad News: जय और संदीप की पारी से जीता सुपर 11

Sat, 09 May 2026 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Super 11 won due to innings of Jai and Sandeep
फरीदाबाद सुपर 11 टीम के विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत कोच
टीसीएस क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में फरीदाबाद सुपर 11 ने टीसीएस क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई टीसीएस ने चार विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से देवेंद्र सिंह ने 41 गेंदों पर 72 बनाए जबकि ओपनर हरीश शर्मा ने 48 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। सुपर 11 के लिए महेश, बलराम और जय ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई सुपर 11 ने 18.4 ओवर में 208 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।


टीम के लिए जय ने 30 गेंदों पर 58 रन बनाए जबकि ब्रजेश ने 31 और संदीप ने 30 रनों की पारी खेली। बता दें कि एक समय सुपर 11 ने सिर्फ 108 रनों पर अपने सात विकेट गवां दिए थे। यहां से जय ने नाबाद 58 और संदीप ने 30 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। टीसीएस के लिए कपिल ने तीन और आशीष ने दो विकेट लिए। जय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed