फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Super-100 exam postponed, now it will be held after April 17

Faridabad News: सुपर-100 परीक्षा टली, अब 17 अप्रैल के बाद होगी

Wed, 01 Apr 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Super-100 exam postponed, now it will be held after April 17
फरीदाबाद। जिले में दो अप्रैल को आयोजित होने वाली सुपर-100 परीक्षा के दूसरे चरण के समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 17 अप्रैल के बाद आयोजित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि पहले यह तारीख अनुमानित थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले सभी विद्यालयों को नई तारीख की सूचना समय पर दे दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा में जिले से 109 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। अब दूसरे चरण की परीक्षा के माध्यम से पूरे प्रदेश से कुल 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित विद्यार्थियों में से 400 छात्रों को कुरुक्षेत्र में आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जहां उन्हें बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed