फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suicide note written in the name of wife, son and brother

पत्नी, बेटे और भाई के नाम सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाया

Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Suicide note written in the name of wife, son and brother
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट में पत्नी, बेटे और भाई का नाम लिखकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के समय पूरा परिवार शादी में गया था।
विज्ञापन

दयाशंकर सूरजकुंड क्षेत्र में किराए के मकान में पत्नी और 24 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। पत्नी और बेटा 26 नवंबर को मध्यप्रदेश अपने गांव में एक शादी में शामिल होने गए थे। वह यहां अकेला था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। वह अत्यधिक शराब पीता था। बेटा और भाई इसके लिए उसे मना करते थे, इसलिए उनसे भी नाराज रहता था। इस बात को लेकर काफी कहासुनी भी होती थी। इससे परेशान होकर शनिवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह पड़ोसी संजय ने देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है। परिवारवालों को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed