फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suhani was the top student not only in acting but also in studies.

Faridabad News: अभिनय ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल छात्रा थी सुहानी

Fri, 23 Feb 2024 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suhani was the top student not only in acting but also in studies.
- लीड एक्ट्रेस बनना चाहती थी सुहानी भटनागर, एक्टिंग के लिए नहीं ली कोई क्लास
विज्ञापन


निभा रजक
फरीदाबाद। छोटी से उम्र में बॉलीवुड में अपने हुनर से पहचान बनाने वाली सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहींं, लेकिन उनका हंसता चेहरा प्यारी सी मुस्कान को लोग नम आंखों से याद कर रहे हैं। माता-पिता के आंखों से आंसू सूख नहीं रहे हैं, अन्य कलाकारों ने भी सुहानी की मौत पर शोक जताया है। माता-पिता के मुताबिक सुहानी बड़ी होकर लीड एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, पढ़ाई पूरी होने के बाद वह एक्टिंग शुरू करने वाली थीं। सुहानी मेधावी छात्रा थीं। पिछले सेमेस्टर में टॉप किया था।

सुहानी के पिता पुनीत और मां पूजा भटनागर से अमर उजाला से बातचीत करते हुए भावुक हो गये। बिटिया का आकस्मिक मृत्यु से परिजन स्तब्ध हैं। पिता पुनीत के अनुसार सुहानी बहुत प्यारी और खुशमिजाज बच्ची थी। सुहानी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। सुहानी पत्रकारिता और जनसंचार (बीएजेएमसी) की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जिंदगी में ऊंचा उड़ना चाहती थी, दंगल फिल्म के बाद उन्होंने पूरी तरह से पढ़ाई पर ध्यान दिया। पढ़ाई में भी सुहानी अव्वल थी, पिछले सैमेस्टर में टॉप किया था। सुहानी की मृत्यु से अन्य कलाकार भी दुखी हैं। फिल्म अभिनेता आमिर खान बृहस्पतिवार को फरीदाबाद सेक्टर-17 स्थित सुहानी के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। दंगल में बबीता के बचपन का रोल निभाने वाली एक्टर सुहानी भटनागर के निधन पर को-एक्टर जायरा वसीम ने शोक जताया है। इसके अलावा यामी गौतम सहित अन्य अभिनेता और अभिनेत्रियों व खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

----
बचपन से था पैशन, नहीं ली कोई क्लास
सुहानी के माता-पिता के मुताबिक सुहानी का बचपन से एक्टिंग का शौक था, हमारा कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। बिटिया की एक्टिंग के प्रति ललक देखकर सपोर्ट किया। सुहानी बचपन से ही मॉडलिंग कर रही थी, दंगल ऑडिशन के लिए दिल्ली बुलाया गया। 21000 लड़कियों में सुहानी को चुना गया। इसके बाद आमिर खान के साथ इंटरव्यू हुआ। इसके पश्चात दंगल फिल्म मिल गई। सुहानी बचपन से होशियार थी और एक्टिंग के प्रति उसका रूझान था। सुहानी के माता पिता दोनों इंजीनियर हैं उनका कोई बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा हुआ नहीं है। सुहानी भटनागर को याद करके परिजन बिलख रहे हैं। सुहानी टॉप एक्ट्रेस बनना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कलाकारों से बातचीत
‘छोटी बबीता’ यानी सुहानी भटनागर के निधन से बेहद दुखी है। इतनी छोटी-सी उम्र में एक्ट्रेस के निधन पर यकीन नहीं कर पा रहा है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान सुहानी की आत्मा को शांति प्रदान करें।

- बृृजमोहन भारद्वाज, रंगमंच कलाकार
---------
अपनी मेहनत और लगन के दम पर छोटी सी उम्र में सुहानी ने वो उपलब्धि प्राप्त कर ली जो बड़े-बड़े लोग नहीं प्राप्त कर पाते हैं। बिटिया का इस प्रकार चले जाना बेहद दुखद है। सुहानी का हंसता चेहरा और प्यारी सी मुस्कान हमेशा हर किसी के यादों में रहती है।
- अभिषेक देशवाल, नाट्य कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed