{"_id":"68e01c41c523aff53501f9a4","slug":"sugar-free-millet-laddus-made-by-women-are-attracting-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52773-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिलाओं द्वारा बनाए बाजरे के शुगर फ्री लड्डू लुभा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिलाओं द्वारा बनाए बाजरे के शुगर फ्री लड्डू लुभा रहे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में विभिन्न तरह के चटपटे और स्वाद से भरपूर मसाले लेकर झज्जर के ग्राम संगठन की महिलाएं पहुंची हैं। साथ ही उनके द्वारा बनाए गए बाजरे के शुगर फ्री लड्डू लोगों को लुभा रहे हैं। एसडी शुद्ध मसाला के नाम से मेले में लगाए गए स्टॉल पर घर के बनाए बिना मिलावट के विभिन्न प्रकार के मसाले उपलब्ध हैं।
ग्रामीण महिला ग्रह उद्योग एवं उजाला महिला ग्राम संगठन की संचालिका कमला ने बताया कि 2014 में 10 महिलाओं के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूह बनाया था। धीरे-धीरे उन्होंने गांव के दो और समूह के साथ मिलकर तीन समूहों का ग्राम संगठन बना लिया। संगठन की ओर से एसडी शुद्ध मसाला के नाम से व्यापार शुरू किया गया है। गर्म मसाला, हल्दी, कम तीखी और चटपटी मिर्च, सौंफ के पैकेट, सेंधा नमक समेत अन्य प्रकार के मसाले लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। ये सभी मसाले बिना मिलावट के पूरी तरह से शुद्ध हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। संचालिका कमला ने बताया कि उनके संगठन की ओर से तैयार किए बाजरे के लड्डू स्वाद के साथ शुगर फ्री भी है। इनकी मार्केट में बहुत मांग भी रहती है। मेले में आने वाले पर्यटकों को ये लड्डू लुभा रहे हैं।