{"_id":"606ef9ba8ebc3ed8312d43e4","slug":"successfully-sent-vaccination-message-to-dead-person-faridabad-news-noi5759132177","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में मुर्दे को लगा कोरोना वैक्सीन! दूसरी डोज पर मिली बधाई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में मुर्दे को लगा कोरोना वैक्सीन! दूसरी डोज पर मिली बधाई तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 09 Apr 2021 12:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:54 PM IST
सार
- गांव दयालपुर में भी महिला ने मार्च माह की मध्य में लगवाया टीका, आठ अप्रैल को मिला बधाई संदेश
विज्ञापन
कृष्ण लाल की छह अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाने की बनी पर्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में एक मृत व्यक्ति का सफलता पूर्वक टीकाकरण किया है। इसका बधाई संदेश भी व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। मृतक के परिजन हैरत में हैं कि तीन अप्रैल को जिस बुजुर्ग की मौत हो गई, वह एसजीएम नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में छह अप्रैल को टीकाकरण कैसे करा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे मैनुअल पंजीकरण (व्यक्ति द्वारा रजिस्टर में पंजीकरण) और ऑनलाइन पोर्टल अपडेट के बीच का अंतर बता रहा है। मृत व्यक्ति ने दो अप्रैल को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
विज्ञापन
दो अप्रैल को लगवाया था टीका
एसजीएम नगर निवासी धीरज कुमार ने बताया कि उनके पिता कृष्ण लाल (63) ने दो अप्रैल को स्थानीय स्तर पर आयोजित टीकाकरण केंद्र में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उनके पिता फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। इसका इलाज जारी था। हालांकि बीते करीब एक साल से वह घर से बाहर नहीं निकले थे। न ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हुई। दो अप्रैल को टीकाकरण कराने के बाद कृष्णलाल दोपहर 12 बजे घर लौटे।
विज्ञापन
रात तक उनकी स्थिति सामान्य थी। देर रात उन्हें सांस लेने में समस्या हुई। इस पर धीरज ने पिता को बीके सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया। परेशानी का कारण पूछे जाने पर धीरज ने सुबह वैक्सीनेशन कराने की बात कही। इसके बाद डॉक्टरों ने धीरज के मेडिकल रिपोर्ट कार्ड पर ब्रॉट डेड यानी मृत हालत में अस्पताल पहुंचने के रिमार्क (औपचारिक पुष्टि) लिखे।
धीरज का कहना है कि उसने डॉक्टरों से पिता की मौत का कारण पूछा तो उन्होंने हार्ट अटैक बताया। मौत के कारण का वैक्सीनेशन से कोई लेना है या नहीं, इसकी जांच करने से डॉक्टरों ने इनकार कर दिया। पिता की मौत के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत मोबाइल पर सूचना भेजी कि छह अप्रैल को कृष्णलाल ने एसजीएम नगर में सफलतापूर्वक टीकाकरण करा लिया है।
बड़ी तादाद में हो रहा टीकाकरण, अपडेट में हुई होगी देरी
टीकाकरण व्यापक प्रक्रिया है। किसी को मौत के बाद बधाई संदेश पहुंचना दुखद है। हालांकि इसमें मैनुअल पंजीकरण का ऑनलाइन अपडेट देरी से होना एक कारण रहा होगा। अब हर दिन टीकाकरण हो रहा है। वहीं, शिविर लगाकर बड़ी तादाद में टीकाकरण किया जा रहा है। इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है। कुछ लोगों के वैक्सीनेशन की जानकारी देरी से पोर्टल पर अपडेट हुई है। इसको दुरुस्त करेंगे। टीकाकरण में कोई समस्या नहीं आने दी जा रही है। - डॉ रमेश, टीकाकरण नोडल, फरीदाबाद