फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Successful trial of Delhi-Mathura special train on Faridabad route

Faridabad News: दिल्ली-मथुरा स्पेशल ट्रेन का फरीदाबाद मार्ग पर सफल ट्रायल

Wed, 24 Sep 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Successful trial of Delhi-Mathura special train on Faridabad route
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी विशेष ट्रेन से वृंदावन और मथुरा के धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली से मथुरा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार और मंगलवार को फरीदाबाद मार्ग से किया गया। यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और न्यू टाउन फरीदाबाद, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ स्टेशनों से गुजरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और इसमें ट्रेन की गति, तकनीकी मानक और सुरक्षा पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी विशेष ट्रेन से वृंदावन और मथुरा के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना होंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रायल के दौरान सुरक्षा बलों और तकनीकी टीमों की तैनाती की गई थी। इंजन, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग व्यवस्था और ट्रैक की मजबूती की बारीकी से जांच की गई ताकि राष्ट्रपति की यात्रा निर्बाध और सुरक्षित हो सके। ट्रायल के दौरान फरीदाबाद मार्ग पर अतिरिक्त सावधानियां भी बरती गईं। रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए आसपास के मार्गों को बंद रखा। एनएचपीसी और ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के गेट लगभग 30 मिनट तक बंद रखे गए। वहीं, मेवला महाराजपुर अंडरपास पर बैरिकेड्स लगा दिए गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और स्थानीय लोगों ने जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक के ऊपर से रास्ता पार करना शुरू कर दिया। यह स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मानी गई।
विज्ञापन


इस मामले पर जीआरपी अधिकारी राजपाल ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक से लोगों का गुजरना खतरनाक है और यह सुरक्षा के लिहाज से गंभीर समस्या है। ट्रायल के दौरान यह स्थिति सामने आई, जिससे साफ है कि यात्रियों और स्थानीय निवासियों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना बेहद जरूरी है। रेलवे अधिकारियों ने भी अपील की है कि आमजन धैर्य बनाए रखें और यात्रा या ट्रायल के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed